-
Shivpal Singh Yadav Wife: मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का परिवार यूपी की राजनीति में काफी सक्रीय है। इस परिवार के तमाम सदस्य किसी ना किसी राजनीतिक पद पर रह चुके हैं या फिर हैं। वहीं परिवार के कई सदस्य ऐसे भी हैं जो राजनीति से दूर रहते हुए भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। ऐसी ही एक सदस्य हैं मुलायम सिंह यादव की बहू और शिवपाल की पत्नी सरला यादव (Shivpal Yadav Wife Sarla Yadav)। आइए जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और डिंपल यादव (Dimple Yadav) की चाची सरला यादव:
-
सरला यादव के पास एक करोड़ 72 लाख 24 हजार 27 रुपये मूल्य की सकल चल और बाजार मूल्य के हिसाब से 4 करोड़ एक लाख 69 हजार 961 की अचल संपत्ति है। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/mulayam-singh-yadav-daughter-in-law-dimple-yadav-to-his-second-wife-and-later-mil-sadhna-gupta-jwellery-collection/1629747/">बहू डिंपल से दूसरी पत्नी साधना तक, जानिए कैसा है मुलायम सिंह की फैमिली का ज्वैलरी कलेक्शन</a> )
-
सरला यादव की कमाई बैंकों में जमा धनराशि पर ब्याज और वित्तिय निवेश से होती है।
-
सरला यादव के कमाई और संपत्ति की जानकारी शिवपाल यादव ने 2017 में चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में दी है।
-
बात मुलायम सिंह की पत्नी की करें तो उनका नाम साधना गुप्ता है। साधना मुलायम की दूसरी पत्नी हैं। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/mulayam-singh-yadav-second-wife-to-rajlakshmi-yadav-mil-dimple-yadav-see-akhilesh-yadav-family-car-collection/1630542/">लग्जरी गाड़ी से चलती हैं मुलायम की दूसरी पत्नी साधना, परिवार की दूसरी बहुओं के नाम नहीं कोई कार</a> )
-
शिवपाल यादव की पत्नी सरला और मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के बीच काफी अच्छे संबंध बताए जाते हैं।
-
2019 में चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में मुलायम सिंह ने बताया था कि वित्तिय वर्ष 2017-2018 में साधना गुप्ता की सालाना कमाई करीब 20 लाख रुपए की हुई।
-
साधना का कहना था कि उन्होंने प्रतीक और अखिलेश में कभी कोई अंतर नहीं किया और दोनों उनकी दो आंखें है।
-
अचल संपत्ति की बात करें तो मुलायम सिंह ने बताया है कि साधान गुप्ता के नाम से लखनऊ में दो संपत्ति है। इन दोनों प्रॉपर्टी की कीमत 1.93 करोड़ घोषित की गई है।
-
साधना गुप्ता के पास करीब 19 लाख के दो चार पहिया वाहन हैं। उनके पास घोषित तौर पर 7.5 किलो सोना है जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है।
-
Photos; Social Media and PTI
